नई दिल्ली। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर विपक्षी दलों के तेज हो रहे हमलों को देखते हुए Election Commission ने अब इससे निपटने के लिए जिला मजिस्ट्रेटों को भी मोर्चे पर लगाया है। ज्ञात हो कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही यही डीएम पदेन जिला निर्वाचन अधिकारी भी हो जाते हैं।
वोटर लिस्ट से कट गया है नाम, तो आधार कार्ड जमा कराकर जुड़वाएं- Election Commission
भ्रम पर तुरंत स्पष्टीकरण देने का निर्देश
लिहाजा चुनाव आयोग ने साथ ही उन्हें निर्देश दिया है कि यदि किसी जिला मजिस्ट्रेट के जिले में मतदाता सूची में गड़बड़ी के किसी तरह आरोप लगाए जाएं तो उनका तुरंत जवाब दें। सच्चाई को जनता के सामने लाएं। आयोग का मानना है कि जिस तरह से मतदाता सूची को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, उसमें जवाब देना बेहद जरूरी है।
Election Commission ने जारी किए निर्देश
चुनाव आयोग के इस निर्देश के बाद अब तक करीब दर्जन भर जिला मजिस्ट्रेट ने अपने जिलों से जुड़ी मतदाता सूची की गड़बड़ियों को लेकर लगाए गए आरोपों पर इंटरनेट मीडिया के जरिये जवाब दिया है। सभी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के लगाए गए आरोपों की कलई खोलते हुए सच्चाई सामने लायी है।

