अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dushyant Chautala-पंजाब से पहले हरियाणा के बिगड़ते हालात सुधारें : दुष्यंत चौटाला

On: February 23, 2026 9:26 PM
Follow Us:
Dushyant Chautala-
---Advertisement---

Dushyant Chautala-चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश के हालात खराब होते जा रहे है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर दूसरे-तीसरे दिन पंजाब के दौरे में व्यस्त रहते हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर सीएम पंजाब जितना ध्यान हरियाणा पर दे तो यहां की जनता का भला होगा इसलिए पंजाब से पहले नायब सैनी को हरियाणा के बिगड़ते हालात संभालने चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में 590 करोड़ रुपए का एक नया आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला सामने आया है, जिसकी न्यायिक जांच की मांग को लेकर जेजेपी जल्द राज्यपाल से मुलाकात करेगी। वे सोमवार को दादरी जिले में जेजपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे।

दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार में प्रदेश पर बढ़ते कर्ज पर भी चिंता जाहिर की और कहा कि आने वाले बजट के बाद हरियाणा का कर्जा पहले के मुकाबले दोगुना होता हुआ दिखेगा। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला आह्वान किया कि 13 मार्च को हांसी जिले में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम में प्रदेशभर से ऐतिहासिक संख्या में लोग पहुँचेंगे और एकजुट होकर जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार कभी बुढ़ापा पेंशन तो कभी गरीब परिवारों के बीपीएल कार्ड काटकर परिवार पहचान पत्र की आड़ में लगातार आमजन को परेशान कर रही है।

वहीं जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ अकेली जेजेपी सड़क पर संघर्ष करके जनता की आवाज बुलंद करने का काम कर रही है और निश्चित तौर पर साल 2029 में जेजेपी बड़ी ताकत बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी प्रदेशभर में युवा योद्धा सम्मेलन के जरिए युवाओं को एकजुट कर रही है।

दिग्विजय ने ये भी कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की आपसी गुटबाजी ने जनभावना के साथ खिलवाड़ किया था इसलिए आज जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की राजनीतिक धरोहर बेहद मजबूत है और जेजेपी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर प्रदेश हित में आगे बढ़ रही है। इस अवसर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!