अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मिलीं Draupadi Murmu, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

On: April 8, 2025 11:50 AM
Follow Us:
Draupadi Murmu
---Advertisement---

नई दिल्ली। राष्ट्रपति Draupadi Murmu पुर्तगाल की राजकीय यात्रा हैं। इस दौरान सोमवार को उन्होंने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ व्यापक चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-पुर्तगाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यबल में महिलाओं की हो अधिक भागीदारी : Draupadi Murmu

Draupadi Murmu के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-पुर्तगाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ साझा हितों के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।”

Draupadi Murmu ने आगे लिखा, “दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि द्विपक्षीय संबंध बहुपक्षीय स्तर सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी विश्वास, समझ और सहयोग पर आधारित हैं। उन्होंने व्यापार और निवेश, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा और कनेक्टिविटी सहित कई क्षेत्रों में लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।”

Draupadi Murmu पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ व्यापक चर्चा की

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी दो देशों की राजकीय यात्रा के पहले चरण में रविवार को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के लिए रवाना हुईं थीं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना है। किसी भारतीय राष्ट्रपति की पुर्तगाल यात्रा 27 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है। यह ऐसे समय हो रही है जब भारत और पुर्तगाल राजनयिक संबंधों की पुनः स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment