चंडीगढ़। Dr. Satish Poonia : पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से भाजपा के जिला कार्यालय झज्जर मंगलम का उद्घाटन किया। दिल्ली में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और झज्जर में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया ,भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़,कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
पश्चिम बंगाल की घटना सरकार की सुनियोजित साजिश : Satish Chandra Dubey
पार्टी के प्रदेश प्रभारी Dr. Satish Poonia ने कहा कि भाजपा के कार्यालय जन सेवा, संस्कार और प्रशिक्षण के केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी जनसेवा की भावना के साथ संस्कार और संस्कृति को देश के विकास के साथ जोड़ रही है, इसलिए केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताया।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते कहा कि अब झज्जर में पार्टी का संगठन और मजबूत होकर उभरेगा। अब हमारे पास स्थाई कार्यालय है, जहां संगठन के कार्य बेहतर तालमेल के साथ होंगे, पार्टी की मजबूती का आधार प्रशिक्षण है । जिला पार्टी कार्यालय में जनसेवा की भावना के साथ संस्कारों को आगे बढ़ाया जाएगा।
Dr. Satish Poonia ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार उल्लेखनीय कार्य कर रही है, वहीं पार्टी संगठन को भी प्राथमिकता के साथ मजबूत किया जा रहा है। जब कोई भी संगठन जनसेवा के साथ गरीब कल्याण के कार्य करता हो और सभी को साथ लेकर चलता हो तो भाजपा जैसा मजबूत संगठन उभरकर सामने आता है।
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं ने त्याग और तपस्या से संगठन को सिंचा है। भाजपा का कार्यकर्ता पहले देश, फिर संगठन और बाद में अपने आप को रखता है।
Dr. Satish Poonia भाजपा के कार्यालय जन सेवा, संस्कार और प्रशिक्षण के केंद्र हैं
प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सरकार की चकाचौंध से दूर रहकर जनसेवा को प्राथमिकता देती है और संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाती है। इसलिए जिस राज्य में भाजपा की सरकार बनती है ,वहां बार बार भाजपा की ही सरकार बनती है। जबकि दूसरी पार्टियों में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। हमारी सरकार में किसान हित सर्वोपरि हैं। उन्होंने सभी को नए कार्यालय की बधाई दी।

