अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dr. Mohan Yadav ने नर्मदापुरम से भोपाल तक ट्रेन से की यात्रा

On: February 5, 2025 5:47 PM
Follow Us:
Dr. Mohan Yadav
---Advertisement---

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने मंगलवार रात्रि को ‘जबलपुर-आरकेएमपी इंटरसिटी एक्सप्रेस’ ट्रेन में सवार होकर नर्मदापुरम से भोपाल तक की यात्रा कर आम लोगों से मुलाकात की।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव नर्मदापुरम स्टेशन से देर शाम ट्रेन में सवार हुए और रात्रि लगभग 10.16 बजे रानी कमलापति (आरकेएमपी) स्टेशन पहुंचे। डॉ. यादव ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, उनके परिजनों और अन्य नागरिकों से आत्मीय संवाद किया।

मध्यप्रदेश में विकसित हो रहा है फ्यूचर रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर : Dr. Mohan Yadav

 

 

 

 

 

Dr. Mohan Yadav आम लोगों के हालचाल भी सुने

उन्होंने बच्चों को दुलार किया और उनके साथ फोटो खिचवाए और सेल्फी ली। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के हालचाल भी सुने। सूत्रों का कहना है कि डॉ. यादव ने नर्मदापुरम में आयोजित मां नर्मदा जन्मोत्सव एवं गौरव दिवस महोत्सव-2025 में सम्मिलित होने के उपरांत ट्रेन से भोपाल आने की इच्छा व्यक्त की। नर्मदापुरम से आरकेएमपी स्टेशन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक सामान्य यात्री की तरह अपनी यात्रा की। उन्होंने रेल की बोगी में मौजूद सभी यात्रियों के साथ बेहद आत्मीयतापूर्वक वार्तालाप कर रेल यात्रा का भरपूर आनंद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने यात्रियों से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!