अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Donald Trump की शपथ में कैसे आया खालिस्तानी आतंकी पन्नू, भारत उठाएगा अमेरिका के सामने मसला

On: January 25, 2025 8:28 AM
Follow Us:
How Khalistani terrorist Pannu came to Donald Trump's oath, India will raise the issue with America
---Advertisement---

नई दिल्ली- अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के शपथ समारोह में खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मौजूद होने को लेकर बवाल हो गया है। जिसकों लेकर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि भारत इस मसले को अमेरिका के सामने उठाएगा।

Donald Trump ने ली 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ, कहा- ‘मैं वापस आ गया हूं’

 

 

 

 

भारत देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों को अमेरिका के समक्ष उठाता रहेगा। उनकी यह प्रतिक्रिया खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में कथित तौर पर देखे जाने के बाद आई है। जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, “जब भी कोई भारत विरोधी गतिविधि होती है तो हम अमेरिकी सरकार के समक्ष इस मामले को उठाते हैं। हम अमेरिकी सरकार के समक्ष ऐसे मामले उठाते रहेंगे जिनका हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ता है और जिनका भारत विरोधी एजेंडा है।”

 

 

 

 

 

 

 

भारत उठाएगा अमेरिका Donald Trump के सामने मसला

बता दें कि Donald Trump के शपथ ग्रहण समारोह में खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू, जिसके पास कनाडा और अमेरिका की दोहरी नागरिकता है, को देखा गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि खालिस्तानी आतंकवादी को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था और उसने किसी संपर्क के माध्यम से टिकट खरीदे थे। जश्न के मौके पर मौजूद भीड़ जब ‘यूएसए, यूएसए’ के नारे लगा रही थी, तो पन्नू को खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!