अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: मंडलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

On: February 6, 2026 11:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: मंडलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

बदायूँ। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट बदायूं का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके व अन्य प्रभागों, नजारत आदि का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं व रिकॉर्ड को चेक किया। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अभिलेखों का डिजिटाइजेशन कराए जाने के लिए प्रयास करने के लिए कहा।

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, सुव्यवस्थित संचालन तथा कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता, गति और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शासन की मंशा के अनुरूप तथा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी।उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न न्यायालयों, सामान्य सहायक अनुभाग, न्याय अनुभाग आदि के निरीक्षण के दौरान सेवानिवृत्ति कार्मिकों के देयों के संबंध में जानकारी चाही तब संबंधित कार्मिक द्वारा बताया गया कि कोई भी प्रकरण इस संबंध में लंबित नहीं है साथ ही एसीपी से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है।मण्डलायुक्त ने रिकॉर्ड रूम को भी चेक किया साथ ही न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके प्रभाग में रखें दस्तावेजों को भी गहनता से देखा वहीं राजस्व लेखागार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के डिजिटलाइजेशन के लिए प्रयास करने के लिए कहा। नजारत के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने सर्विस बुक आदि के संबंध में जानकारी ली।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने भी अभिलेखों के रखरखाव आदि के संबंध में जानकारी दी व आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित कार्मिकों को दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!