बदायूं में कल शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम तक लागू रहेगा डायवर्जन, देखें पूरे रूट का प्लान
बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे रूट डायवर्जन लागू रहेगा।इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे भी वन-वे रहेगा। कई जगह बैरियर लगाए गए हैं।
सावन का पवित्र माह शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसी के साथ ही कावंड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। इसके लिए शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे वन-वे रहेगा।
हाईवे के कट पर बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिए गए हैं।इसके अलावा भारी व हल्के वाहनों के आवागमन के लिए अन्य मार्गों से वैकल्पिक व्यवस्था की गई हैं, ताकि आमजन के लिए यातायात व्यवस्था में परेशानी न हो।एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए बिना वर्दी के 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

