अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नागपुर में हुई घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार : Dimple Yadav

On: March 22, 2025 7:39 PM
Follow Us:
Dimple Yadav
---Advertisement---

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की सांसद Dimple Yadav ने नागपुर में हुई हिंसा को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, जिस तरह से हिंसा हुई है, वीडियो और जो विजुअल्स आए हैं,

प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रगति पर विशेष ध्यान : CM Yadav

वहां लोगों ने कहा कि लगातार हमने प्रशासन को फोन मिलाया, उसके बावजूद भी कोई मदद नहीं हुई है। इसके पीछे क्या मुहिम थी, इस पूरी घटना के पीछे महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है।

Dimple Yadav ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से हम समझ सकते हैं कि आस्था और धर्म का विषय है, हमारा निजी विषय है। जो लोग आस्था और धर्म के विषय से राजनीति कर वोट लेना चाह रहे हैं, कहीं ना कहीं वह इस बात को समझ गए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि यूपी के लोग पूरी तरह से जागरूक हैं।

आने वाले समय में जनता ऐसी सरकार के लिए वोट करेगी, जो युवाओं को नौकरी देगी, जो यहां स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चला पाएगी, जो सड़कों का निर्माण करेगी, जो भ्रष्टाचार को रोकने का काम करेगी। Dimple Yadav ने कहा कि सत्ता पक्ष की जो खामियां हैं, उन्हें लोगों के बीच आपके माध्यम से ले जाएंगे।

Dimple Yadav लोकसभा चुनाव के परिणाम से हम समझ सकते हैं कि आस्था और धर्म का विषय है, हमारा निजी विषय है

विपक्ष तो सवाल उठाएगा ही। उसका काम ही यही है। वोटर लिस्ट पर चर्चा होनी चाहिए। चुनाव जब आते हैं तो मतदाताओं के नाम कट जाते हैं या उनके बूथ बदल दिए जाते हैं। इसमें भारी खामियां देखने को मिली हैं। इसमें दूसरे पक्ष के लोग अपने वोट कई गुना बढ़ा लेते हैं। कहीं न कहीं प्रश्न चिन्ह उठते हैं। इस पर चर्चा होनी चाहिए।

औरंगजेब की कब्र खोदने को लेकर दिए जा रहे बयानों पर Dimple Yadav ने कहा कि यह सिर्फ लोगों की भावनाएं भड़काने की साजिश है। ये लोग नहीं चाहते कि देश का सौहार्द बना रहे। देश के लोग मिलकर रहें, यह लोग नहीं चाहते हैं। यहां युवाओं के पास नौकरी नहीं है। किसानों के पास समस्या है। आवारा पशुओं से फसल सुरक्षित नहीं है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं, किसान परेशान हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, और स्वास्थ्य-शिक्षा पूरी तरह ठप है। सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय लोगों का ध्यान भटका रही है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक संसद में आएगा और जो कमेटी बनी है, उस पर चर्चा होगी।

उन्होंने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस जारी होने के सवाल पर कहा कि लगातार एक टारगेट पॉइंट बना लिया गया है। ये लोग नहीं चाहते कि राज्य में सौहार्द बना रहे। अभी भी लोग भाईचारे के साथ रह रहे हैं। उसे कहीं न कहीं बिगाड़ने के लिए टारगेट किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!