चंडीगढ़। जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत संसार की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश Dhankhar ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए हर देशवासी बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 4.187 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है।
Dhankhar परिवार से मिले पीएम मोदी, औम प्रकाश धनखड़ ने कहा- अत्यंत स्नेह, ममत्व व परिवार से भरे पल : हम हृदय से कृतज्ञ
Dhankhar ने कहा कि भारत अगले तीन चार साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत की अर्थव्यवस्था के सामने अमेरिका, चीन और जर्मनी ही अब आगे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रिलियन का अर्थ है 10 खरब यानी एक लाख करोड़ होता है। हमारी अर्थ व्यवस्था अब चार लाख 18 हजार 700 करोड़ अमेरिकी डॉलर की हो गई है अर्थात 356 लाख दस हजार 435 करोड़ रुपये की हो गई है।
धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का डंका अब फिर से पूरी दुनिया में बजने लगा है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए अभी माहौल अच्छा है। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। आने वाले कुछ वर्षो में जर्मनी को भी पीछे छोड़ देंगे।
6.8 प्रतिशत रह सकती है जीडीपी ग्रोथ रेट
धनखड़ ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में देश की ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रह सकती है। इसका मतलब है कि देश की इकोनॉमी इस दौरान तेजी से बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के पीछे खेती-किसानी, होटल, परिवहन और निर्माण जैसे क्षेत्रों का मजबूत प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों की खरीदारी बढ़ी है जिससे खपत के मोर्चे पर मजबूती मिली है।
निवेश का हब बनकर उभर रहा है भारत : Dhankhar
धनखड़ ने कहा कि टैरिफ वॉर जैसे नेरेटिव भी भारत की अर्थव्यवस्था को रोक नहीें पा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की छवि दुनिया में एक परिपक्व और मजबूत राष्ट्र के रूप में हुई है। निश्चित रूप से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा और दुनिया की अव्वल अर्थ व्यवस्थाओं में से एक होगा।

