अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

निकाय चुनाव में कांग्रेस का हुआ सफाया, ढह गए गढ़ : Dhankhar

On: March 13, 2025 12:21 PM
Follow Us:
Dhankhar
---Advertisement---

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश Dhankhar ने सभी को जीत की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भाजपा की रीति – नीति की जीत है, मोदी और नायब सैनी के कुशल नेतृत्व की जीत है, यह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत की पराकाष्ठा की जीत है।

दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस की जीरो थी अब हरियाणा वालों ने भी निकाय चुनाव में कांग्रेस को जीरो कर दिया है। शहरी स्थानीय चुनावों में भाजपा को बंपर विजयश्री मिली है। सभी निगमों ,परिषदों और पालिकाओं में कमल खिला है या फिर भाजपा के सहयोगी और समर्थक जीतकर आए हैं।

उपराष्ट्रपति Dhankhar ने सांसदों की जवाबदेही की वकालत की

राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि हमारे मेयर,चेयरमैन और पार्षद बड़े बहुमत से जीते हैं, फरीदाबाद में भाजपा की नव निर्वाचित मेयर प्रवीण जोशी की जीत तीन लाख से अधिक मतों से हुई हैं।फरीदाबाद में दादरी की बेटी प्रवीण जोशी ने जीत के अंतर का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस तरह की बंपर जीत से भाजपा कार्यकताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है। निश्चित रूप से भाजपा की बड़ी जीत से विकास की गति और तेज होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार को आगे बढ़ाने के प्रयास में पतन की ओर तेजी से अग्रसर हो रही है। हरियाणा में कांग्रेस के पास न नेता है और न ही नीति है। कांग्रेस में केवल पिता पुत्र की जोड़ी बची थी , जो रोहतक को अपना गढ़ होने का दावा करती थी, वो गढ़ भी जनता ने ढहा दिया है।

Dhankhar  कांग्रेस उमीदवार रोहतक और बेरी से भी चुनाव हार गए

Dhankhar ने कहा कि कांग्रेस उमीदवार रोहतक और बेरी से भी चुनाव हार गए। पूर्व सीएम हुड्डा को अब रोहतक और झज्जर को कांग्रेस के गढ़ होने का तथाकथित दावा नहीं करना चाहिए। अब रोहतक और झज्जर ने कमल को अपना लिया है। धनखड़ ने बेरी नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन देवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू और रोहतक से मेयर चुने गए राम अवतार बाल्मिकी को विशेष रूप से बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी निकायों में कमल खिला है। सोनीपत में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन की जीत कांग्रेस के अंत की ओर इशारा कर रही है।

… और टूट ही गया राम अवतार बाल्मिकी और राजीव जैन का कंपार्टमेंट

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश Dhankhar ने चुनाव प्रचार के दौरान रोहतक में राम अवतार बाल्मिकी और सोनीपत में राजीव जैन का कंपार्टमेंट तोड़कर पूरे नंबरों से पास करने की हरियाणवी लहजे में मतदाताओं से अपील की थी । इस अपील की लोगों में काफी चर्चा हुई थी और आज दोनों नेता पूरे नंबरों से पास हो गए हैं। वहीं फरीदाबाद में दादरी की बेटी प्रवीण जोशी ने जीत के अंतर नया इतिहास रच दिया है।धनखड़ इनको विशेष बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!