अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में छाया घना कोहरा, बाजारों में सन्नाटा, प्रमुख हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी 

On: December 19, 2025 6:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में छाया घना कोहरा, बाजारों में सन्नाटा, प्रमुख हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी 

बदायूं।जिले में कोहरे और सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया।कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही।प्रमुख हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय आसमान से कोहरे की बूंदें टपकती रहीं,जिससे ठंड में और इजाफा हो गया।सर्द हवा और नमी के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। आवश्यक कार्य से निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

कोहरे का असर बाजारों पर भी देखने को मिला।रोजाना की तुलना में सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम रही।ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों की संख्या भी घट गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी सुबह और रात के समय कोहरा बने रहने की संभावना है।प्रशासन ने कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

Amroha News-कुपोषण के खिलाफ डीएम सख्त: लापरवाही पर धनौरा-गजरौला के अधिकारियों को नोटिस, दिए ये कड़े निर्देश

Amroha News- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज: कबड्डी में गंगेश्वरी और वॉलीबॉल में पपसरा का दबदबा

Amroha News-अमरोहा में माटीकला कारीगरों को मिला प्रशासन का साथ 35 कुम्हारों को बंटे इलेक्ट्रिक चाक 

Amroha News-रेहड़ी-पटरी वालों, किसानों और स्थानीय विकास के मुद्दे पर CM योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

Moradabad News-व्यापारी के अपहरण की साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरे के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!