नई दिल्ली। दीवाली के बाद आज यानी शुक्रवार को भी Delhi-NCR के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। राजधानी की हव अभी भी लोगों की सेहत के लिए सही नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि आज आपके इलाके में कितना AQI रहा है। बता दें कि आज भी दिल्ली का एक्यूआई 200 के पार है। aqi.in के अनुसार, नई दिल्ली में आज सुबह सात बजे AQI 216 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोनिया विहार दिल्ली में एक्यूआई 225 दर्ज किया गया है।
Delhi-NCR में भूकंप, 10 सेकेंड तक झटके महसूस हुए:4.4 तीव्रता, हरियाणा के झज्जर में केंद्र था
Delhi-NCR में आज सुबह सात बजे AQI 216 रिकॉर्ड किया गया
वहीं, आईटीआई शारदा दिल्ली में आज सुबह सात बजे एक्यूआई 216 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली के द्वारका में 196 रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली के नरेला में आज सुबह AQI 203 पाया गया, जबकि अलीपुर दिल्ली में एक्यूआई 205 दर्ज किया गया है।

