अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi Chief Minister Rekha Gupta को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

On: June 6, 2025 9:21 PM
Follow Us:
Delhi Chief Minister Rekha Gupta
---Advertisement---

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। Delhi Chief Minister Rekha Gupta को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके दी। पुलिस के अनुसार, देर रात गाजियाबाद पुलिस को एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। रात करीब 11 बजे आई इस कॉल के बाद गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया।

लोगों को मिल रहा डबल इंजन सरकार का फायदा : Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि Delhi Chief Minister Rekha Gupta को गुरुवार को धमकी मिली थी। गाजियाबाद पुलिस से सूचना मिलने के बाद दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले की पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है।

दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। यह धमकी ऐसे समय में आई है जब कुछ दिन पहले ही दिल्ली के उद्योग भवन और निर्माण भवन को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे।

Delhi Chief Minister Rekha Gupta को गुरुवार को धमकी मिली थी

गौरतलब है कि इससे पहले 30 मई को सुबह लगभग 6:49 बजे दो बड़े सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। उस ईमेल में इमारतों में अमोनियम सल्फेट से बने विस्फोटक उपकरण लगाने और दोपहर 3:15 बजे से पहले सभी को वहां से हट जाने की बात लिखी गई थी। इस ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!