नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी Delhi को ‘जहरीली हवा’ से राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली में स्मॉग की एक परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर होने की कगार पर है। सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 396 दर्ज किया गया है।
Delhi Blast: दिल्ली सहित उत्तर भारत में 200 जगह एक साथ धमाके की थी साजिश, जांच में खुलासा
वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, तीन दिन यानी बुधवार तक दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के विरोध में रविवार को लोगों ने इंडिया गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
नोएडा-गाजियाबाद में हालात और ज्यादा खराब
राजधानी के ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशनों में सोमवार सुबह 7 बजे एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है, जो वायु गुणवत्ता की गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में हालात और ज्यादा खराब हैं। यहां सुबह पांच बजे एक्यूआई 413 तक पहुंच गया, जो भी गंभीर रेंज में है।
ग्रेटर नोएडा में AQI 399 रिकॉर्ड किया गया, जिसे बहुत खराब कैटेगरी में रखा गया, हालांकि यह गंभीर के करीब है। गाजियाबाद में जहरीली हवा से जूझना जारी है, जहां वसुंधरा में गंभीर श्रेणी में AQI 432 रिकॉर्ड किया गया।

