अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi में बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला, 41 IAS और 26 IPS अधिकारी शामिल

On: May 17, 2025 10:28 AM
Follow Us:
Delhi
---Advertisement---

New Delhi । पिछली आप सरकार के निशाने पर रहे दो अफसरों समेत कई अन्य अफसर दिल्ली लौट रहे हैं। दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आने के बाद दिलराज कौर और अरुण कुमार मिश्रा भी दिल्ली लौट रहे हैं।

ब्लैकआउट : Delhi से लेकर दूसरे राज्यों तक, ऐसी दिखी भारत की तैयारियों की झलक

दिल्ली में तैनात होने वाले अफसरों में इनका नाम भी शामिल है। कई अफसरों को प्रशासनिक स्थिति मजबूत करने के लिए बुलाया गया है। कई अफसरों को दिल्ली में कार्यकाल पूरा होने के बाद दिल्ली से बाहर भेजा गया है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर अफसरों का तबादला किया गया है।

Delhi कई अफसरों को प्रशासनिक स्थिति मजबूत करने के लिए बुलाया गया

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एजीएमयूटी कैडर में बड़ा फेरबदल करते हुए दो अतिरिक्त मुख्य सचिवों और एक प्रमुख सचिव समेत दिल्ली सरकार के कई शीर्ष नौकरशाहों को अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थानांतरित कर दिया।

Delhi सरकार के वित्त और राजस्व विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी आशीष चंद्र वर्मा को जम्मू और कश्मीर स्थानांतरित कर दिया गया।
पर्यावरण और वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार सिंह को भी जम्मू और कश्मीर स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि सतर्कता विभाग के प्रमुख सचिव सुधीर कुमार को मिजोरम स्थानांतरित कर दिया गया। दिल्ली से स्थानांतरित होने वालों में एजीएमयूटी कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी चंचल यादव, विनोद कावले और 2012 बैच के नवीन एस एल अधिकारी शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!