दादरी। कांग्रेस सांसद Deepender Singh Hooda गुरुवार को वीरगति को प्राप्त हुए जवान मनोज फोगाट के घर पहुंचे। मुश्किल की इस घड़ी में उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया।
भारतीय सेना पर गर्व, हम कंधे से कंधा मिलाकर सरकार के साथ : Deepender Singh Hooda
Deepender Singh Hooda ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम सभी मिलकर शहीद मनोज फोगाट को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को दुख की इस घड़ी का सामना करने का सामर्थ्य मिले। हमारी कोशिश रहेगी कि शहीद जवान के परिवार को हर संभव सहायता मिले और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
कांग्रेस सांसद Deepender Singh Hooda ने दिल्ली से दो आईएसआई जासूसों की गिरफ्तारी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश में कौन-कौन गद्दार है, इसकी पहचान होनी चाहिए। किसी को भी नहीं छोड़ा जाना चाहिए। ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कहा कि यह सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई। मौजूदा समय में जिस तरह से बिजली-पानी की समस्या देखने को मिल रही है, वैसी समस्या आज तक देखने को नहीं मिली। लोग अब त्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री साहब रिमोट कंट्रोल के तहत काम करते हैं। वह कोई भी काम केंद्र सरकार से पूछकर करते हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश के लोगों का ध्यान कैसे रखा जाएगा। हरियाणा में न ही अफसर मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री समझ पा रहे हैं और न ही प्रदेश के लोगों को राहत मिल पा रही है।
Deepender Singh Hooda देश में कौन-कौन गद्दार है, इसकी पहचान होनी चाहिए
उन्होंने हरियाणा का पंजाब के साथ पानी को लेकर हुए विवाद को सरकार की लापरवाही का नतीजा बताया और कहा कि अगर हरियाणा सरकार की तरफ से भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) में समय पर अधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाती, तो निश्चित तौर पर इस तरह की स्थिति पैदा ही नहीं होती। हमारा सतलुज के पानी पर विवाद था, भाखड़ा के पानी पर कभी भी विवाद नहीं था। 1962 में भाखड़ा डैम को देश को समर्पित किया गया था। उस समय मेरे स्वर्गीय दादा इरिगेशन और पावर मिनिस्टर भी थे।

