अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dance Video : पवन सिंह का नया धमाका ‘लुंगिये बिछाई’, इंटरनेट पर मचा रहा बवाल – देखें वायरल वीडियो

On: September 13, 2025 3:02 PM
Follow Us:
Dance Video
---Advertisement---

Dance Video :  भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘लुंगिये बिछाई’ हाल ही में रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। सफेद दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे पवन सिंह के इस गाने को रिलीज के कुछ ही समय में 12 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। फैंस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और पवन के नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Dance Video : बॉलीवुड में भी मचाई धूम, ‘स्त्री 2’ से की प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत

हाल ही में पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्होंने राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ में अपनी आवाज दी है। पवन सिंह के इस अंदाज़ को दर्शकों ने खूब सराहा, जिससे उनका नाम अब केवल भोजपुरी तक सीमित नहीं रहा।

 

Dance Video : प्रीति संग केमिस्ट्री ने लूटा दिल

गाने में पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस प्रीति, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इससे पहले पवन सिंह का गाना ‘काहे रुसेलु’ भी खूब वायरल हुआ था। अब ‘लुंगिये बिछाई’ भी उसी सफलता को दोहराता दिख रहा है। पवन और प्रीति की जोड़ी को ऑन-स्क्रीन देखना फैंस के लिए एक ट्रीट बन गया है।

Dance Video : नागिन बनी सपना चौधरी, डांस वीडियो ने मचाया तहलका – 12 लाख बार देखा गया

 

Dance Video :  शानदार टीमवर्क: गीत, संगीत और कोरियोग्राफी सब टॉप क्लास

‘लुंगिये बिछाई’ गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। इसके बोल निक्की निहाल ने लिखे हैं और संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। गाने का निर्देशन ऋषि राज और विनीत झा ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी आर्यन देव ने निभाई है। गाना अब कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

entertainment news-न्यूज़ एंकरिंग से लेकर फिल्मों तक… नागपुर की उषा अमेसर ने मायानगरी में गाड़े सफलता के झंडे

J.P.T. प्रोडक्शन के ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स’ में बिखरेगा सितारों का जलवा, ‘तारक मेहता…’ फेम जॉनी मिशरुद्दीन शेख होंगे मुख्य अतिथि

Entertainment news-दूरदर्शन के नए शो में जलवा बिखेरेंगी मुंबई की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मित्तल और उनकी बेटी मुश्कान मित्तल

मुंबई में सजेगी सितारों की महफिल: ‘प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ में चीफ गेस्ट होंगे बॉलीवुड एक्टर शहज़ाद आर खान

Pride of Excellence Awards 2026-तारक मेहता…’ फेम कमल घीमीराय बढ़ाएंगे “प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026” की शान, होंगे VIP चीफ गेस्ट

Entertainment news-‘चाइल्ड किंग’ में रहस्यमयी ‘नीरा’ बनेंगी अभिनेत्री श्रीदीपा डे, कुकू FM के नए शो में लाएंगे बड़ा ट्विस्ट

Leave a Reply