भोजपुरी गानों की बात ही कुछ और है। दर्शक इन गानों पर झूमने को मजबूर हो जाता है। यही वजह है कि कोई भी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। हाल ही में खेसारी लाल यादव का एक गाना सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है, जिसे देखने के बाद लोग बार-बार क्लिक कर रहे हैं।
Dance Video : खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव हसीना यामिनी सिंह को देखकर अपना दिल हार बैठे हैं। ‘ललवा टी-शर्टवा’ नाम के इस गाने में खेसारी लाल यादव भोजपुरी हसीना यामिनी सिंह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Dance Video : शिल्पी राज की आवाज और गाने की लोकप्रियता
इस गाने में जहां खेसारी लाल यादव अपनी मेल आवाज से इसे रसमय बना रहे हैं, वहीं फीमेल आवाज भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज की है। दोनों की आवाज और यामिनी-खेसारी की जोड़ी ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वह इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहा है।
Dance Video : 106 मिलियन व्यूज के साथ गाने की बड़ी सफलता
बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह गाना 2 साल पहले यानी 2 मई 2023 को रिलीज किया गया था। इस गाने पर अब तक 106 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इन व्यूज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेसारी लाल यादव का यह गाना इंटरनेट पर किस कदर धमाल मचा रहा है।

