भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। पवन सिंह इस बार शिल्पी राज के साथ अपने नए गाने ‘पियर फराक वाली 2’ के जरिए धमाल मचाने लौटे हैं। इस गाने में पवन सिंह का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।
Dance Video : यूट्यूब पर छाया ‘पियर फराक वाली 2’
यह गाना MMB रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही गाना तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं। पवन सिंह का स्टाइल और उनका चार्म एक बार फिर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Dance Video : नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर छाया, फैंस कर रहे तारीफों की बारिश
Dance Video : नई जोड़ी ने जीता दिल
इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की न्यू कमर शोना पांडे नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने में दोनों की रोमांटिक अदाएं और शानदार लोकेशंस इसे और भी खास बना रहे हैं।
Dance Video : शानदार म्यूजिक और दमदार आवाज़
‘पियर फराक वाली 2’ के बारे में बात करें तो इस गाने को पवन सिंह और पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है। बेहतरीन सिंगिंग, लिरिक्स और म्यूजिक की वजह से यह गाना दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है।

