अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dance Video : आम्रपाली ने ‘मरून कलर साड़ी’ में इंटरनेट पर मचाई धूम, वीडियो हुआ करोड़ों बार वायरल

On: May 31, 2025 12:44 PM
Follow Us:
Dance VIdeo
---Advertisement---

Dance Video : भोजपुरी सिनेमा भी आज के समय में किसी से पीछे नहीं रहा है, फिल्मों और गानों में भोजपुरी भी सभी को कड़ी टक्कर दे रहा है। हाल ही में भोजपुरी फिल्म फसल का एक गाना जोरों-शोरों से वायरल होकर धूम मचा रहा है। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचाकर भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम और भी रोशन किया है।

Dance Video : ‘मरून कलर सड़िया’ गाने की जबरदस्त सफलता

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे और स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के गाने ‘मरून कलर सड़िया’ ने यूट्यूब पर खूब धमाल मचा दिया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और निरहुआ को सुपरहिट जोड़ी माना जाता है, और इस गाने ने उनकी जोड़ी को एक और हिट बना दिया है। गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

 

Desi Bhabhi Dance Video 2024:मटक चालुंगी डांस | थके टोकनी में मटक मटक चलूंगी गाने पर देसी भाभी ने किया गजब का डांस

Dance Video : यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा गया गाना

‘मरून कलर सड़िया’ गाना 12 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था और अब तक इस गाने ने 20 करोड़ व्यूज का आंकड़ा छू लिया है। इतना ही नहीं, लाइक्स के मामले में भी गाने की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। गाने की सफलता को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये गाना और भी लंबा सफर तय करेगा।

Dance Video : गाने की कहानी और टीम की मेहनत

भोजपुरी सॉन्ग ‘मरून कलर सड़िया’ को कल्पना और नीलकमल सिंह ने गाया है, जबकि इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और पराग पाटिल ने गाने को डायरेक्ट किया है। पराग पाटिल ने इस गाने को एक कहानी के रूप में बुना है, जिसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के जरिए अन्नदाता यानी खेती करने वाले किसानों की अहमियत और मेहनत को दिखाया गया है।

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!