अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Dallewal का आमरण अनशन 90 वें दिन भी जारी

On: February 24, 2025 8:43 AM
Follow Us:
Dallewal
---Advertisement---

संगरूर: किसान नेता जगजीत सिंह Dallewal का आमरण अनशन खनौरी किसान मोर्चे पर रविवार को 90वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने दोहराया कि एमएसपी लिए बिना आमरण अनशन नहीं तोड़ेंगे। डल्लेवाल ने कहा कि अब केंद्र सरकार से उम्मीद बंधने लगी है कि किसानों की मांगों पर ध्यान दिया जा रहा है।

खनौरी में Dallewal का अनशन 71वें दिन भी जारी

 

 

 

 

 

 

 

 

Dallewal केंद्र और किसान नेताओं के बीच अगली बैठक 19 मार्च को तय

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों ने हमारे सभी तथ्यों को बड़े ध्यान से सुना और कहा कि आप हमें सभी तथ्य मुहैया कराइए ताकि हम उनका गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर सकें। केंद्र और किसान नेताओं के बीच अगली बैठक 19 मार्च को तय की गयी है। किसान नेताओं ने तथ्यों के आधार पर दावा किया कि 25000-30000 करोड़ रुपये के वार्षिक खर्च पर एमएसपी दी जा सकती है।

 

 

उन्होंने कहा कि जब किसानों को फसलों की उचित कीमत मिलेगी तो उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। किसान नेताओं ने बताया कि अगले 7 दिनों में किसान सभी तथ्य केंद्र सरकार को भेज देंगे। कल रात को मीटिंग खत्म होने के बाद ज्यादा कमजोरी महसूस होने की वजह से डल्लेवाल रात को चंडीगढ़ में ही रुके और आज सुबह चंडीगढ़ से खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!