दलित राशन कोटा संचालिका से सार्वजनिक स्थान पर जाति सूचक शब्दो के साथ गाली-गलौच
पांच दिन से पीडिता प्रार्थना पत्र लेकर थाने के कट रही है चक्कर
डीएनटी महासभा ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का उठाया मुद्दा
सहसवान (बदायूं)मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में जाहरवीर स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित राशन कोटा की संचालिका संतोष कुमारी से 15 दिसंबर को राशन वितरण के दौरान कार्ड उपभोक्ता द्धारा व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जाति सूचक शब्दो के साथ गाली गलौच व अभद्रता की गई। जिससे राशन वितरण प्रणाली में बाधा उत्पन्न हो गई।
उक्त प्रकरण की शिकायत राशन कोटा संचालिका संतोष कुमारी के पति
नेत्रपाल सिंह शैलानी पुत्र रामचरन लाल ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी पत्नी संतोष कुमारी उचित दर विक्रेता के द्धारा मंगलवार को विधिवत राशन वितरण किया जा रहा था।तभी गांव का ही राय सिंह पुत्र सियाराम दुकान पर आकर राशन कम देने का आरोप लगाते हुए संचालिका के साथ अभद्रता करने लगा।

नेत्रपाल सिंह सैलानी ने उक्त लोगों से अपने तथा परिजनों के लिए जान माल का खतरा बताते हुए पार्टीबंदी दबंग लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
परन्तु पांच दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि आरोपी लगातार उनको तथा परिजनों को डरा धमका रहे हैं।
दलित कोटा संचालिका से अभद्रता के सम्बन्ध में शनिवार को डीएनटी महासभा संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता मुजरिया थाना पहुंचे और कार्यवाही की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार वाल्मीकि ने कहा कि दलित महिला से अभद्रता और मानसिक, सामाजिक शोषण एवं उत्पीड़न की शिकायत के बाद भी थाना पुलिस द्धारा पांच दिन बाद भी कार्यवाही न करना और दलित परिवार पर समझौते का दबाव बनाना थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान होना लाजिम है।इस मौके पर डीएनटी महासभा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार वाल्मीकि, प्रांतीय मीडिया प्रभारी शिवा नायक, मंडल अध्यक्ष बरेली नरेंद्र कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार चौहान,मोहित यादव,नीरज श्रीवास्तव, संजीव कुमार वाल्मीकि, गौरव कुमार, तालेवर सिंह, रमेशचंद्र मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
थाना प्रभारी मुजरिया ज्योति सिंह ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति रायसिंह का आज शान्ति भंग (151) में चालान किया जा रहा है पर दूसरे व्यक्ति सतेंद्र की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।हरिजन एक्ट का मामला सीओ लेवल का है।इस संबंध में सीओ को प्रार्थना पत्र भेजा जा रहा है जांच के बाद जो आदेश सीओ साहब के द्धाराकिया जाएगा कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

