महाराष्ट्र के राज्यपाल CP Radhakrishnan ने उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन ने बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया था।
उपराष्ट्रपति पद की आज शपथ लेंगे CP Radhakrishnan, 152 मतों के अंतर से जीता था चुनाव
बयान में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल के कर्तव्यों के साथ-साथ अपने मौजूदा कर्तव्यों को भी निभाने के लिए नियुक्त किया है।
CP Radhakrishnan : प्रेस रिलीज में क्या कहा गया?
विज्ञप्ति में कहा गया, “भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के कारण सी पी राधाकृष्णन के महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटने के बाद, भारत के राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को उनके मौजूदा कर्तव्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल के कर्तव्यों को भी निभाने के लिए नियुक्त किया है।”

