नयी दिल्ली : Congress ने कहा है कि बिहार मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ मिलकर मनमर्जी कर रहा है और एक ही पते पर सैंकड़ों लोगों के नाम चढ़ा कर लोकतंत्र को तबाह किया जा रहा है।
कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल पेज पर रविवार को एक पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा है कि चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र को तबाह करने पर तुले हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा करें बहाल : Congress
Congress पार्टी के अनुसार चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय में साफ कहा “हम बिहार के उन 65 लाख लोगों के नाम नहीं बताएंगे, जिन्हें वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। ये भी कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसके तहत नाम काटने का कारण बताया जाए या ऐसी जानकारी दी जाए।”
Congress का कहना है कि इससे साफ हो गया है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से अपनी मनमर्जी चला रहा है और मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर की गई धांधली छिपाने के लिए सारी हदें पार कर रहा है। पार्टी ने एक अखबार में छपी खबर का भी हवाला देते हुए कहा है कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद ‘नयी वोटर लिस्ट’ तैयार की गई है और इस वोटर लिस्ट में
मुजफ्फरपुर के एक मकान में 269 वोटरों के नाम अंकित हैं।
Congress हम बिहार के उन 65 लाख लोगों के नाम नहीं बताएंगे, जिन्हें वोटर लिस्ट से हटा दिया गया
इसी तरह से जमुई के एक मकान में 247 वोटरों के नाम है। पार्टी का कहना है कि ये सरासर वोट चोरी है- जिसका खेल अब सामने आ चुका है। चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र को तबाह करने पर तुले हुए हैं।

