अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जनगणना के लिए तेलंगाना का मॉडल अपनाया जाए: Congress

On: June 16, 2025 6:23 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नई दिल्ली। Congress ने सोमवार को कहा है कि जनगणना के लिए तेलंगाना का माडल अपनाया जाना चाहिए जिससे सभी जातियों की सामाजिक – आर्थिक जानकारी प्राप्त हो सके।

सरकार बच्चों को शिक्षा से वंचित कर उनका शोषण कर रही है – Congress

Congress के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को 16 वीं जनगणना की अधिसूचना जारी होने पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस अधिसूचना में पुरानी बातों को ही दोहराया गया है, लेकिन इसमें में जातिगत गणना का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि सरकार जातिगत जनगणना के वादे से मुकर रही है। उन्होंने कहा,“ तो क्या यह फिर वही यू-टर्न है या फिर आगे इसके विवरण सामने आयेंगे?”

Congress का स्पष्ट मत है कि 16वीं जनगणना में तेलंगाना मॉडल अपनाया जाए

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि 16वीं जनगणना में तेलंगाना मॉडल अपनाया जाए। सिर्फ जातियों की गिनती ही नहीं बल्कि जातिवार सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी जुटाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जातिगत सर्वेक्षण में 56 सवाल पूछे गए थे।

उन्होंने कहा कि लंबे इंतज़ार के बाद बहुप्रचारित 16वीं जनगणना की अधिसूचना जारी हो गई है। असलियत यह है कि कांग्रेस की लगातार मांग और दबाव के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जातिगत जनगणना की मांग के आगे झुकना पड़ा। इसी मांग को लेकर उन्होंने कांग्रेस नेताओं को ‘अर्बन नक्सल’ तक कह दिया था।

संसद से लेकर उच्चतम न्यायालय तक मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना के विचार को सिरे से खारिज कर दिया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!