अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

किसान के जीवन में आर्थिक बदलाव को लेकर सरकार कारगर पहल नहीं कर रही : Congress

On: May 26, 2025 4:07 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

पटना। अखिल भारतीय किसान Congress के राष्ट्रीय संयोजक राज कुमार शर्मा ने आज आरोप लगाया कि किसान के जीवन में आर्थिक बदलाव को लेकर केन्द्र एवं राज्य की मौजूदा सरकार कारगर पहल नहीं कर पा रही है।

Congress कई शहरों में 24 से 31 मई तक ‘जय हिंद’ सभा करेगी

श्री शर्मा ने रविवार को यहां बिहार प्रदेश Congress मुख्यालय सदाकत आश्रम में ‘‘अन्नदाता के सम्मान में कांग्रेस मैदान में’’ स्लोगन के साथ आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि खेती घाटे का सौदा बनकर रह गया है। किसान खेती छोड़ने को विवश है और मजदूर बनकर रह गए है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपना फसल का मूल्य निर्धारण करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के 23 सूत्री मांग को लेकर सभी जिलों में आन्दोलन किया जाएगा।

Congress हम सबको मिलकर बिहार में किसानों के हक की लड़ाई को उचित मंच देने की जिम्मेदारी है

इस अवसर पर Congress पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती लाल शर्मा ने कहा कि हम सबको मिलकर बिहार में किसानों के हक की लड़ाई को उचित मंच देने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में किसानों की समस्या है, नहरों में पानी, उचित सिंचाई का अभाव, खाद व बीज की आपूर्ति और उचित बाजार के साथ कीमत दिलाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!