अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मोदी ने ट्रंप को जनाक्रोश से अवगत नहीं कराया : Congress

On: February 17, 2025 11:30 AM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Congress ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि हाल में जब वह अमेरिका यात्रा पर थे तब उन्होंने अपने ‘परम मित्र’ डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका से निर्वासित किये गये भारतीयों को बेड़ियों में जकड़ कर भेजे जाने से पैदा हुए आक्रोश के बारे में नहीं बताया। इस महीने अब तक दो अमेरिकी सैन्य विमान भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचे हैं। ऐसा अवैध प्रवासन के विरुद्ध कार्रवाई के ट्रम्प प्रशासन के वादे के तहत किया गया है।

अडानी के लिए सीमा नियमों का उल्लंघन कर रही सरकार Congress

 

 

 

 

 

Congress केवल कायर ही 56 इंच के सीने का दावा करते हैं

Congress महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने अमेरिका से निकाले गए भारतीयों को बेड़ियों में जकड़े जाने की खबरों का हवाला देते हुए कहा, ‘यह पूरी तरह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री ने अपने परम मित्र (ट्रंप) को अमेरिका से भारतीय नागरिकों को निकाले जाने के तरीके पर हमारे देश की नाराजगी से अवगत नहीं कराया। केवल कायर ही 56 इंच के सीने का दावा करते हैं।’ शनिवार देर रात 116 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा। इन निर्वासितों में से पुरुषों ने दावा किया कि यात्रा के दौरान वे बेड़ियों में जकड़े हुए थे और सिख युवक कथित तौर पर बिना पगड़ी के थे। एक अमेरिकी सैन्य विमान 5 फरवरी को 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा था। इनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से थे, जबकि 30 पंजाब से थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर हवाई अड्डे पर निर्वासित लोगों को लेकर अमेरिकी विमानों के पहुंचने के मामले में केंद्र पर निशाना साध रहे हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!