अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अडानी के लिए सीमा नियमों का उल्लंघन कर रही सरकार Congress

On: February 13, 2025 11:29 AM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Congress ने कहा है कि मोदी सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक ऊर्जा परियोजना का काम देकर देश की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है।

जुमलों में उलझा केंद्रीय बजट, बिहार के साथ छलावा : Congress

 

 

 

 

 

 

 

Congress राष्ट्रवाद की बात करने वाले अपने मित्र अरबपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीमा से महज एक किलोमीटर दूर उद्योगपति अडानी को देश की सबसे बडी सौर ऊर्जा परियोजना सैन्य विशेषज्ञों की सलाह को अनदेखा करके सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। श्री खरगे ने कहा,”भाजपा का छद्म राष्ट्रवाद चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है। अपने चहेते अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।” उन्होंने सवाल किया,”क्या यह सच है कि आपने सीमा सुरक्षा नियमों में ढील देकर अपने ‘प्रिय मित्र’ को पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सिर्फ एक किमी की बहुमूल्य रणनीतिक भूमि उपहार में दी है। क्या यह सच नहीं है कि आपकी सरकार ने न केवल भारत-पाकिस्तान सीमा पर, बल्कि बंगलादेश, चीन, म्यांमार और नेपाल से लगी भूमि पर भी ऐसे नियमों में ढील दी है, जिससे हमारी सामरिक और सीमा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। याद रखें, यह आप ही हैं जिन्होंने कहा था कि ‘कोई भी हमारे क्षेत्र में नहीं घुसा’ जब देश के 20 बहादुरों ने लद्दाख में चीन से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। यदि खदानें बिछाने, टैंक रोधी और कार्मिक रोधी तंत्र स्थापित करने की आवश्यकता हो तो तब क्या होगा। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पूछा है कि आक्रामक और रक्षात्मक अभियानों में स्थान को कम करने की अवधारणा आश्चर्य पैदा करती है।” श्री खरगे ने यह भी पूछा,“ भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक निजी उद्योपति को सौर ऊर्जा परियोजना की अनुमति देने का क्या औचित्य है। हमारे सशस्त्र बलों की रक्षा जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और उनके रणनीतिक लाभ कम होंगे।”

Congress प्रधानमंत्री की प्राथमिकता सीमाओं को सुरक्षित करना नहीं,अडानी का खजाना भरना है

Congress महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा,मोदी सरकार का भाईचारा हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा है। देश की सबसे बड़ी सौर परियोजना को पाकिस्तान सीमा से मुश्किल से एक किमी दूर बनाने की अनुमति देना बेहद खतरनाक है और सभी स्थापित सैन्य मानदंडों के खिलाफ है। चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा की गुजरात सरकार और केंद्र ने अडानी को यह परियोजना सौंपने के लिए सैन्य अधिकारियों को समझाने और मनाने के लिए गुप्त बैठकें कीं। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की उपेक्षा की है। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को बताना चाहिए कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने वाला इतना कठोर कदम क्यों उठाया गया है।” श्रीमती वाड्रा ने कहा, “क्या प्रधानमंत्री जी के ‘मित्र’ को देश के सारे संसाधन सौंपने का सिलसिला यहां तक पहुंच गया है कि सीमा सुरक्षा के नियम भी बदले जा रहे हैं। इस खबर के अनुसार, अडानी जी के एनर्जी पार्क के लिए भारत की सीमा सुरक्षा के नियमों में बदलाव कर दिया गया। लिखा है कि सेना के सीनियर अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा और निगरानी कार्यों में आने वाली बाधाओं को लेकर आशंकाएं जताईं लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। प्रधानमंत्री जी के मित्र को सस्ती जमीन और व्यापारिक लाभ देने के लिए सेना की सुरक्षा जिम्मेदारियों को मुश्किल और संवेदनशील बनाया जा रहा है। क्या एक व्यक्ति का व्यापारिक हित देश की सुरक्षा के सवाल से भी बड़ा है।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!