अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सिंदूर मिटाने की हरकत का करारा जवाब दे रही सेना के साथ खड़ा है पूरा देश : Congress

On: May 10, 2025 4:26 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Congress ने कहा है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निर्दोष सैलानियों पर धर्म पूछकर सिंदूर मिटाने की पहलगाम में जो कायराना हरकत की है उसका भारत और हमारी सेना ने आपरेशन सिंदूर के जरिए करारा जवाब दिया है तथा अब पूरा देश सेना तथा सरकार के साथ खड़ा है एवं इसी एकता का संदेश देने के लिए कांग्रेस ‘जय हिंद यात्रा’ निकाल रही है।

Congress ने किया मिसाइल हमले का पूर्ण समर्थन

Congress ने कहा कि आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार तथा सेना ने जो कार्रवाई की है उसके साथ पूरा देश एकजुट है। हमारी सेना पाकिस्तान में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बना रही है लेकिन उसकी सेना हमारे गुरुद्वारे और निर्दोष नागरिकों पर हमला कर अपने ओच्छे और नापाक इरादों का प्रदर्शन कर रही है। Congress की जय हिंद यात्रा का मकसद सेना का मनोबल बढाना और पाकिस्तान के खिलाफ एकजुटता का संदेश देना है।

Congress पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने संकट के इस दौर में देश की एकता के लिए ‘जय हिंद यात्रा’ को जरूरी बताते हुए कहा कि इससे दुनिया को संदेश जाएगा कि पूरा देश पाकिस्तान की नापाक हरकत के विरुद्ध एक होकर खड़ा है। हमारी सेना दुश्मन की हरकत का करारा जवाब दे रही है और इस अभियान में देश का हर नागरिक सेना और भारत सरकार के साथ कदम से कदम उठाने को तैयार है।

Congress ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी नेता राहुल गांधी ने पहलगाम हमले के तुरंत बाद बुलाई गई पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की पहली और दूसरी बैठक में सरकार तथा सेना का साथ देने एवं उनके हर कदम का समर्थन करने का आह्वान किया है। कार्य समिति के इस फैसले को दृढता से और आगे बढाने के लिए पार्टी अब ‘जय हिंद यात्रा’ का आयोजन कर रही है और देश के सभी वर्गों के लोगों को बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होना चाहिए।

Congress ने कहा कि देश के निर्दोष सैलानियों की धर्म पूछकर हत्या करने वाले आतंकवादियों के बाद अब पाकिस्तानी सेना पुंछ में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे गुरुद्वारों पर हमला किया जा रहा है और आतंकवाद का पोषण करने वाला पाकिस्तान उस एफ 16 विमान का भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है जिसे अमेरिका ने आतंकवाद के विरुद्ध इस्तेमाल के लिए उसे दिया था।

पाकिस्तान के साथ भारत ने हमेशा मित्रता का व्यवहार किया है और उससे राजनीतिक संबंध बनाए रखने का प्रयास किया लेकिन पाकिस्तान ने हर बार भारत की शांति की पहल को ठुकराया और पीठ पर छुरा घोंपा है।

Congress पाकिस्तानी सेना के हमले में हमारे सीमावर्ती इलाकों के जिन निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के हमले में हमारे सीमावर्ती इलाकों के जिन निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है भारत सरकार को उन लोगों की मदद करनी चाहिए और घायलों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

सिंदूर को उन्होंने हर महिला के लिए कीमती बताया और कहा कि सेना ने सिंदूर मिटाने के आतंकी हमले के खिलाफ सशस्त्र बलों की कार्रवाई के बाद पर प्रेस कांफ्रेंस के लिए जिस तरह से कर्नल सोफिया कुरैशी तथा विंग कमांडर व्योमिका सिंह का चयन किया है वह काबिले तारीफ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!