अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिलासपुर में 8 मई को Congress की संविधान बचाओ रैली होगी

On: May 4, 2025 1:47 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ में Congress की संविधान बचाओ 08 मई को बिलासपुर से होगी और उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में यह रैली निकाली जायेगी।

जाति जनगणना को Congress ने बताया अपनी जीत, कार्य समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित

इस अभियान के तहत Congress कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और लोगों को संविधान में दिये गये उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। बिलासपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) सह-सचिव एवं प्रदेश के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ ने बिलासपुर संभाग के पदाधिकारियों, विधायकों के साथ बैठक की।

बिलासपुर संभाग की रैली के लिए पूर्व मंत्री उमेश पटेल को कांग्रेस का संयोजक बनाया गया है। बैठक में बैज ने कहा कि Congress संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है।

यह अभियान आम नागरिक की आवाज को बुलंद करेगा, जमीनी स्तर की चिंताओं को उजागर करेगा और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा। जांगिड़ ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम संविधान की रक्षा करने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाये रखने और हम भारतीय के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के लिये लड़ने के लिये एकजुट है।

Congress संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी

उन्होंने कहा, “हम इस देश के गरीबों को लिये अपनी लड़ाई में अडिग रहेंगे। उनके अधिकारों की वकालत करेंगे और उनकी आवाज को बुलंद करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!