अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Congress ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश

On: April 30, 2025 10:59 AM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नई दिल्ली, । पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच कांग्रेस ने अपने नेताओं को सर्कुलर जारी किया है। Congress के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कहा है कि पार्टी लाइन से हटकर कोई भी बयान नहीं दें।

भारत में अमीरी-गरीबी के बीच लगातार बढ़ रही खाई चिंताजनक : Congress

आतंकी हमले को लेकर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए Congress ने अपने नेताओं को कहा कि वे केवल कार्यसमिति की 24 अप्रैल को संपन्न हुई बैठक में पारित आधिकारिक प्रस्ताव के अनुरूप ही सार्वजनिक बयान दें।

पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि यह समय एकता, परिपक्वता और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र के साथ खड़े होने का है। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस कार्यसमिति प्रस्ताव ही इस संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी की एकमात्र सार्वजनिक अभिव्यक्ति होगी।

पत्र में कहा गया, “ऐसे कठिन समय में, जब हमारी सामूहिक संकल्पशक्ति की परीक्षा हो रही है, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एकता, परिपक्वता और जिम्मेदारी का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए जो उन मूल्यों को दर्शाए जिनके आधार पर पार्टी ने दशकों तक राष्ट्र की सेवा की है।”

सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी बयान, टिप्पणी या प्रस्तुति में अनुशासन बनाए रखें और पार्टी लाइन से हटकर कोई भी टिप्पणी न करें। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी उल्लंघन को “गंभीर अनुशासनहीनता” माना जाएगा और इसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने यह भी दोहराया कि वह हमेशा राष्ट्रीय संकट के समय राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती आई है और इस बार भी वही गरिमा और संयम दिखाएगी जिसकी देश को अपेक्षा है।

Congress हमेशा राष्ट्रीय संकट के समय राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखती आई है

बता दें कि यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब देशभर में पहलगाम हमले को लेकर आक्रोश है। कांग्रेस ने भी पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!