दो बच्चों की मौंत के मामले की जांच करेगी कमेटी : डीएम
डीएम अवनीश राय ने जिला बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह को जांच के दिए निर्देश
बदायूं। दो बच्चों की मौत के मामले में डीएम अवनीश राय ने जिला बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह को जांच कमेटी बनाते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।सावन व कांवड़ को ध्यान में रखते हुए डीएम ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए थे।बावजूद इसके सोमवार को स्कूल खोला गया था।

बीएसए को निर्देशित किया गया है कि रिपोर्ट जल्द ही दें।बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी किया है।डीएम अवनीश रॉय ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। इसकी विस्तृत जांच करने के निर्देश बीएसए को दिए गए हैं।
