Hisar/पानीपत। प्रदेश के अधिकतर जिले शीतलहर की चपेट में हैं। रात का तापमान सिंगल डिजिट में बना हुआ है। Hisar व नारनौल की रातें मनाली व शिमला से भी ठंडी हैं। रविवार को Hisar में रात का तापमान 1.7 डिग्री व नारनौल का तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले शिमला में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री तथा मनाली का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
16 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से अब जन-जीवन बेहाल होने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी प्रदेश के 16 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। 17 व 18 दिसंबर को छह जिलों में शीत लहर चलने का अनुमान है। वहीं 19 दिसंबर को शीत लहर से राहत मिल सकती है।.

