अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के CM Yogi ने सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को 11,690 आश्रित परिवारों के लिए 561.86 करोड़ रुपए जारी किए। अंबेडकर नगर में मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे, जबकि यूपी की सभी 350 तहसीलों में मंत्री-जनप्रतिनिधियों ने किसानों के आश्रितों को सहायता उपलब्ध कराई।.
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद CM Yogi के आज के सभी कार्यक्रम स्थगित
CM Yogi ने इस वर्ष में अब तक आपदा के शिकार हुए अन्नदाता किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार है। मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना योजना के अंतर्गत इस वर्ष में अभी तक 11,690 परिवारों को धनराशि दी गई है।
अभी पूरा वर्ष बाकी है, लेकिन पैसे की कमी नहीं है। इस व्यवस्था में पहले केवल किसान आता था, बटाईदार और किसान के परिवार के सदस्य नहीं आते थे, लेकिन हमारी सरकार ने कहा कि किसान, बटाईदार, कृषि श्रमिक व किसान के परिवार का कोई व्यक्ति अग्निकांड, आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, बाढ़ समेत किसी भी आपदा का शिकार होता है तो सरकार मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपए की सहायता राशि देकर उस परिवार को आच्छादित करेगी।
CM Yogi ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत सोमवार को अंबेडकर नगर के 431 लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई
मुख्यमंत्री योगी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत सोमवार को अंबेडकर नगर के 431 लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई। इसमें 408 लोगों को 2 लाख रुपए, 10 लोगों को 2.50 लाख, एक किसान परिवार को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। कुल राशि 20 करोड़, 78 लाख, 25 हजार रुपए (लगभग 21 करोड़) है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी गई।

