अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अहमदाबाद व‍िमान हादसे के बाद CM Yogi के आज के सभी कार्यक्रम स्‍थग‍ित

On: June 13, 2025 5:28 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

लखनऊ। CM Yogi ने अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बाद शुक्रवार को होने वाले अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। CM Yogi को शुक्रवार को अंबेडकरनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। प्रदेश भाजपा ने भी शुक्रवार को पार्टी के समस्त कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।

CM Yogi के दौरे से पहले बहराइच में सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक बरामद, 36 लोग हिरासत में

 

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालयों तक कोई संगठनात्मक बैठक भी नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे अभियान के तहत भी कोई कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित नहीं किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक सम्मेलन गुरुवार को स्थगित हो गया।

अहमदाबाद विमान हादसे के कारण इस सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ पहुंच गए थे। CM Yogi ने कार्यक्रम स्थल पर इस घटना में मृत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और इसके बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

CM Yogi घटना में मृत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा 

अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में ‘अल्पसंख्यकों का पैगाम, मोदी के साथ मुसलमान’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में अल्पसंख्यकों को केंद्र सरकार के कार्यों व भाजपा की रीति नीति बताई जानी थी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!