लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर CM Yogi आदित्यनाथ ने भाजपा मुख्यालय में उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण नहीं, संतोष के लिए भारत सरकार काम कर रही है।
CM Yogi के दौरे से पहले बहराइच में सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक बरामद, 36 लोग हिरासत में
CM Yogi आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में विकास केवल नारे नहीं हैं, बल्कि विरासत और विकास का समन्वय करते हुए आम जनता को साथ लेकर चलते हुए दुनिया में नई पहचान दिलाई गई है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर नहीं, बल्कि जरूरत देखकर मिलता है।
अब तुष्टिकरण के आधार पर नहीं, बल्कि संतोष के आधार पर कार्य योजना बनाई जा रही है। CM Yogi कहा कि भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद से मुक्त होकर, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। अगले 25 सालों के लिए कार्ययोजना बनाकर, इन 11 सालों में भारत ने न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक पक्ष में, बल्कि सेवा, सुशासन और आर्थिक मोर्चे पर भी नई पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। वंशवाद की राजनीति समाप्त हुई, नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लेकर एनडीए में भर्ती तक महिलाओं को अधिकार मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर के बनाए संविधान का सम्मान हो रहा है, पहली बार संविधान दिवस मनाया जा रहा है।
2014 के पहले अविश्वास का भारत था, पिछले 11 वर्ष में भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। आज जब 11 वर्ष केंद्र सरकार के हो रहे हैं तो जापान को पछाड़कर चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, भारत ने अपनी प्रति व्यक्ति आय बढ़ाई है, आज प्रति व्यक्ति आय लगभग ढाई लाख हुई है।
CM Yogi आज निर्यात बढ़ा है, जिस भारत की विकास की दर इतनी तेजी से बढ़ रही है,
सीएम ने कहा कि आज निर्यात बढ़ा है, जिस भारत की विकास की दर इतनी तेजी से बढ़ रही है, यह तय है कि 2027 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है। सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है।

