अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुगलों से नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज से आगरा की पहचान : CM Yogi

On: March 27, 2025 5:56 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

आगरा। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगरा में आयोजित जनपदीय विकास उत्सव में बुधवार को CM Yogi ने हिस्सा लिया। सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के तहत राज्य में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।

बीमारू राज्य से अर्थ शक्ति बनकर उभरा यूपी : CM Yogi

इस दौरान सीएम योगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया, जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और 635 करोड़ रुपए की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में योगी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने वाली ‘एक झलक’ रिपोर्ट कार्ड डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आगरा की पहचान मुगलों से नहीं बल्कि ब्रजभूमि से है, वृंदावन बिहारी लाल और राधा रानी से है। आगरा की पहचान अगर किसी से है, तो वह छत्रपति शिवाजी महाराज से है। आगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है। ये किसी मुगलों से जुड़ी नहीं है। आगरा का संबंध ब्रजभूमि से है, वृंदावन बिहारी लाल और राधा रानी से है। आगरा की पहचान अगर किसी से है, तो वह छत्रपति शिवाजी महाराज से है। पूर्ववर्ती सरकार ने आगरा में एक म्यूजियम का निर्माण शुरू किया था और उसका नाम मुगल म्यूजियम रखा था।

CM Yogi सरकार ने इस म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया

CM Yogi ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर मुगलों का आगरा से क्या संबंध है? मेरी सरकार ने इस म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया और इसके भव्य स्मारक के निर्माण की कार्ययोजना को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार विरासत और विकास दोनों को प्राथमिकता दे रही है। हमने आगरा में पेठा और लेदर इंडस्ट्री को नई पहचान दी है, वहीं बटेश्वर को वैश्विक पटल पर लाने का काम भी डबल इंजन सरकार कर रही है।

उन्होंने 2017 से पहले की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और उस दौर की अराजकता को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि जिनकी उम्र 25 साल से ऊपर है, उन्हें 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश याद होगा। उस समय अराजकता, गुंडागर्दी और माफियागिरी का बोलबाला था।

नौजवानों के सामने पहचान का संकट था, अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर था, गरीब भूख से मरता था, व्यापारी और बेटियां असुरक्षित थीं। पर्व-त्योहारों से पहले लोगों के मन में डर रहता था कि कहीं दंगे न हो जाएं, कर्फ्यू न लग जाए। उस समय सड़कों पर गड्ढे, शाम होते ही अंधेरा और हर तीसरे दिन दंगों की खबरें उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई थीं।

CM Yogi ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह पहचान का संकट खड़ा करने वाले वही लोग थे, जो आज झूठ का पुलिंदा लेकर अनर्गल प्रलाप करते हैं। सीएम योगी ने विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने और दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया।

CM Yogi ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे, तब विपक्ष सरकार से लड़ रहा था। वे कहते थे, टेस्ट मत करो, ट्रीटमेंट मत करवाओ, वैक्सीन मत लगाओ। लेकिन, डबल इंजन सरकार ने फ्री टेस्ट, फ्री ट्रीटमेंट, फ्री वैक्सीन और फ्री राशन देकर जनता की रक्षा की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!