अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

औरंगजेब विवाद पर बोले CM Yogi, कहा – आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह, ‘नया’ भारत इसे स्वीकार नहीं करेगा

On: March 20, 2025 6:22 PM
Follow Us:
CM Yogi
---Advertisement---

बहराइच: उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की विरासत पर हमला करने वाले और देश के लोगों का अपमान करने वाले आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह के बराबर है।

काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी : CM Yogi

CM Yogi ने कहा कि ‘नया भारत’ इसे स्वीकार नहीं कर सकता। मुगल शासक औरंगजेब से जुड़े विवादों के बीच आदित्यनाथ ने बहराइच में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति को रौंदने की कोशिश करने वालों आक्रांताओं का जश्न मनाने के खिलाफ चेतावनी दी।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘आक्रांताओं का महिमामंडन करने का मतलब देशद्रोह की जड़ों को मजबूत करना है। नया भारत उन लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगा जो हमारे महान पूर्वजों का अपमान करते हैं और उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जिन्होंने हमारी सभ्यता पर हमला किया, हमारी महिलाओं का अपमान किया और हमारी आस्था पर प्रहार किया।”

उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत की सनातन संस्कृति का गुणगान दुनिया कर रही है तब भारत के महापुरुषों के प्रति सम्मान का भाव, हर नागरिक का दायित्व होना चाहिए। किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं करना चाहिए।” उनकी टिप्पणी हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ-2025 के बारे में बोलते हुए आई, जिसे उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा मानव समागम बताया।

CM Yogi आक्रांताओं का महिमामंडन करना देशद्रोह

उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का हवाला दिया, जिसमें मोदी ने इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दुनिया में कहीं और इतना बड़ा आयोजन नहीं हुआ है तथा कोई भी देश इस पैमाने पर किसी भी तरह का आयोजन नहीं कर सकता है। यह भारत की सनातन संस्कृति का प्रमाण है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply