अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नक्सली कर रहे आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़ जल्‍द होगा नक्सल मुक्त – CM Vishnudev Say

On: August 29, 2025 12:06 PM
Follow Us:
CM Vishnudev Say
---Advertisement---

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के CM Vishnudev Say ने दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के नए भिलाई जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने भिलाई नगर निगम के 260 करोड़ रुपए की लागत से तैयार विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नक्सली कर रहे आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़ जल्‍द होगा नक्सल मुक्त – CM Vishnudev Sai

भिलाई में सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन और भिलाई नगर निगम क्षेत्र में लगभग 241 करोड़ रुपए की लागत से 66 कार्यों का भूमि पूजन और 19 करोड़ रुपए की लागत से 46 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्‍होंने शहर को 260 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

CM Vishnudev Say ने कहा कि यह भवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय से कार्यकर्ता रणनीति बनाकर जनता के बीच और अधिक मजबूती से काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने जिलेभर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

CM Vishnudev Say ने मीडिया से बातचीत करते हुए नक्सलवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को करीब 20 महीने हो गए हैं और इस दौरान जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ लगातार मजबूती से मोर्चा संभाला है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की सराहना हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि नक्सली अब आत्मसमर्पण कर रहे हैं और हमारे जवान बड़ी नक्सली वारदातों को रोकने में लगातार सफल हो रहे हैं।

CM Vishnudev Say देश में छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई की सराहना हो रही 

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में राज्य में अपराध बढ़ गया था। भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण हो रहा है और अपराधी कानून के शिकंजे में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है और जनता को सुरक्षा का भरोसा मिला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!