चंडीगढ- CM Saini ने कहा कि राज्य सरकार खेल को केवल एक करियर ही नहीं, बल्कि जीवन शैली बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश में स्कूल स्तर से ही खेलों को अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि बचपन से ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बना रहे।
CM Saini का खुलासा, 70 हजार लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 150 करोड़
CM Saini ने कहा कि प्रदेश में हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देने का संकल्प लिया गया है। श्री नायब सिंह सैनी रोहतक जिला के गांव किलोई स्थित श्री शिव कुमार मेमोरियल स्टेडियम परिसर में तीसरी अखिल भारतीय शिव कुमार स्मृति बास्केटबॉल प्रतियोगिता का बतौर मुख्यातिथि विधिवत शुभारंभ करने उपरांत उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने शिव कुमार स्मृति स्टेडियम के कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की धनराशि, गांव में शीघ्र महिला चौपाल का निर्माण तथा गांव की विभिन्न मांगों को शीघ्र पूर्ण करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने स्वर्गीय शिव कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृति हमें देश के लिए बेहतर करने की प्रेरणा देती रहेगी। यह उनकी सोच का प्रतीक है, जो खेल के माध्यम से समाज को एकजुट और सशक्त बनाना चाहती थी।
CM Saini खेलों को बढ़ावा देने व खिलाडिय़ों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बनाई नीति
CM Saini ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने व खिलाडिय़ों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021Ó बनाये गए हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाये गये। इसके अलावा, 224 खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी दी है।
खिलाडिय़ों के लिए क्लास-वन से क्लास-थ्री तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को सबसे अधिक नकद पुरस्कार देता है। प्रदेश में अब तक खिलाडिय़ों को 593 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाडिय़ों को मानदेय भी दिया जा रहा है।
प्रदेश में बचपन से खिलाडिय़ों को तराशने के लिए संचालित की जा रही 1489 खेल नर्सरियां
CM Saini ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 29 हजार से अधिक छात्रों को 53 करोड़ 45 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
खेल विभाग द्वारा 15 हजार 634 खिलाडिय़ों को उपकरण प्रदान किये जा चुके हैं। खिलाडिय़ों को बचपन से ही तराशने के लिए 1,489 खेल नर्सरियां संचालित की जा रही है, जिनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाडिय़ों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाडिय़ों को 2000 रुपये प्रति माह दिये जाते हैं।
खेलों से स्वस्थ सक्रिय व जागरूक समाज की नींव रखने में मिलती है मदद
CM Saini ने कहा कि बास्केटबॉल एक ऐसा खेल है, जो केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं लेता, बल्कि इसमें टीम वर्क, अनुशासन, रणनीति और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का भी परीक्षण होता है। यह युवाओं में एकजुटता, समर्पण और अनुशासन का विकास करता है।
ऐसे खेलों से ही हम एक स्वस्थ, सक्रिय और जागरूक समाज की नींव रखते हैं। ऐसे अखिल भारतीय टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। यह न केवल राज्य के खेल जगत में एक नया मुकाम स्थापित कर रहा है, बल्कि इससे किलोई जैसे गांवों को भी राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिल रही है।

