अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चैंबर का शपथ समारोह : CM Sai बोले हमारी सरकार छोटे व्यापारियों के साथ खड़ी

On: April 22, 2025 12:32 PM
Follow Us:
CM Sai
---Advertisement---

रायपुर। CM Sai छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार 20 अप्रैल को शामिल हुए। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग तेजी से विकास कर रहे है, इसके कारण जीएसटी कलेक्शन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी है।

CM Saini बोले- कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत व धरोहर को विश्व में फैलाने का फोकस रखकर काम कर रही सरकार

 

हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए सभी को मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। राजधानी रायपुर की शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्रीज की शपथ ग्रहण समारोह में चैंबर के अध्यक्ष सतीश थौरानी, मंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।

पहली बार सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ संपन्न – CM Sai

CM Sai ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्रीज 62 वर्षों से कार्यशील है, जिससे 12 लाख व्यापारी जुड़े हैं। प्रदेश के इस सबसे बड़े व्यापारी संगठन के इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ है, जो संगठन की एकजुटता का प्रमाण है, इस परंपरा को यह संगठन आगे भी कायम रखेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग और व्यापार की उन्नति के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने छोटे व्यापारियों को हमेशा प्राथमिकता दी है। ई-वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा की पेट्रोल पर वैट 1 रुपये प्रति लीटर कम किया गया है। व्यापारियों को राहत देते हुए 10 साल पुराने लंबित मामलों में 25 हजार रुपये तक की वैट देनदारी को माफ किया गया है। इसका लाभ प्रदेश के 40 हजार व्यापारियों को मिल रहा है।

प्रदेश में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव

CM Sai ने कहा कि नई उद्योग नीति से उद्योगों के लिए प्रदेश में सकारात्मक वातावरण बना है। इसके लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश में साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए हाल ही में प्लांट का भूमिपूजन हुआ है। हाल ही में हमने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया था। देशभर के कारोबारियों और उद्योगपतियों में इसे लेकर गजब का उत्साह है, वे छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में शामिल होना चाहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply