केदारनाथ । दिल्ली की CM Rekha Gupta उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को हरिद्वार में साधु-संतों से मुलाकात की थी। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
CM Rekha Gupta पहुंचीं हरिद्वार, दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर गंगा स्नान कर लिया संकल्प
CM Rekha Gupta ने पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा था, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, कार्यशैली और विजन से हर बार प्रेरणा मिलती है। उनकी कई नीतियां जनकल्याण का सशक्त उदाहरण हैं, जिन्हें हम दिल्ली में भी अपनाने की दिशा में कार्य करेंगे और दिल्ली को संवारेंगे।
उत्तराखंड निस्संदेह पूरे देश के लिए एक सकारात्मक मॉडल है। ऐसे व्यवहारिक, दूरदर्शी और जनसेवा को समर्पित नेतृत्व से संवाद करना हमेशा सीखने का अवसर होता है।” इसके अलावा, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “आज हरिद्वार की पुण्य भूमि पर उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में पूज्य साध्वी ऋतम्भरा द्वारा स्थापित ‘वात्सल्य गंगा आश्रय’ के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महान मूल्यों को साकार करता यह आश्रय उन जरूरतमंदों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहानुभूति का प्रतीक बनेगा, जिन्हें समाज की सबसे अधिक संवेदनशील सहयोग की आवश्यकता होती है।”
CM Rekha Gupta : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, कार्यशैली और विजन से हर बार प्रेरणा मिलती है
उन्होंने कहा था, “यह पहल हम सभी को अपने सामाजिक दायित्वों को और भी गहराई, गंभीरता और समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देती है।

