अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘हरियाणा से बाहर निकाले जाएंगे सभी बांग्लादेशी घुसपैठिये’, CM Nayab ने ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना

On: July 27, 2025 8:36 AM
Follow Us:
CM Nayab
---Advertisement---

चंडीगढ़। CM Nayab : हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की धरपकड़ के लिए अभियान तेज हो गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, झज्जर और रोहतक सहित विभिन्न जिलों में बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने के लिए सघन अभियान छेड़ा गया है।

CM Nayab saini ने हाफ मैराथन से की ‘नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान की शुरुआत

पिछले दो महीने में एक हजार से अधिक घुसपैठियों को प्रदेश से बाहर निकाला जा चुका है, जो अवैध रूप से ईंट-भट्टों सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। CM Nayab ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द प्रदेश से बाहर निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रीय हितों के खिलाफ भी है।

CM Nayab  हरियाणा में बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं

यह अत्यंत निंदनीय है कि एक मुख्यमंत्री तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के चलते इस हद तक गिर जाए कि वह देश की सुरक्षा तक से समझौता करने लगे। भारत की एकता, संप्रभुता और संविधान के विरुद्ध कोई भी समझौता न हरियाणा में स्वीकार्य है और न ही देश में। हमारे लिए देश का हित सर्वोपरि है और हमेशा रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply