अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Cm Naib singh saini:प्रधानमंत्री की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है।

On: April 2, 2024 8:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Cm Naib singh saini भाजपा कार्यालय खर्ण कमल में भाजपा विधान सभा कोर ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की। इस मौके पर Cm Naib singh saini  ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।

Cm Naib singh saini  कहा कि केजरीवाल पर चार्ज किसी और के नहीं बल्कि कोर्ट के हैं जांच में सही भी पाए हैं इसलिए उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी हार के भय से चुनाव मैदान से भागने का आरोप लगाया है।

 

Haryana Saral Portal:सरल पोर्टल Login & Registration सरकारी सेवाएं मिनटों में प्राप्त करें!

 

दुष्यंत चौटाला के राज खोलने की बात पर Cm Naib singh saini ने कहा कि क्या राज हैं ये तो उन्हीं से पूछने चाहिए।

हरियाणा की डबल इंजन की सरकार तो पीएम नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में बेहतर कार्य कर रही है। उपचुनाव न कराने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका जाने के सवाल पर नायब सैनी ने कहा कि न्यायालय का आदेश सर्वमान्य होगा। सरकार भी कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। क्योंकि उप चुनाव की जरूरत है क्योंकि अभी छह माह का समय है।

 

 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा दीपेंद्र हुड्डा को चुनाव लड़ाने वाले बयान को भी इसी भय से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में तो वह भी मैदान में उतर गए थे लेकिन अब चुनाव मैदान से भाग रहे हैं। उन्होंने कुलदीप विश्नोई की नाराजगी पर स्पष्ट किया कि वह नाराज नहीं है वह पार्टी के वरिष्ठ नेता है वह लगातार पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी शीघ्र ही पार्टी तय करेगी।

 

केजरीवाल पर दिए बयान को लेकर Cm Naib singh saini ने कहा

Cm Naib singh saini:प्रधानमंत्री की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है।
Cm Naib singh saini:प्रधानमंत्री की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है।

घमंडिया गठबंधन ने पिछले दिनों रामलीला मैदान के अंदर एक ऐसा दृष्य पेश किया कि जैसे वह भ्रष्टाचार का गोल्ड मेडल लेकर आए हों। प्रधानमंत्री की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है। केजरीवाल सहित घमंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं पर बड़े बड़े घोटाले करने के आरोप लगे हैं।

 

केजरीवाल तो ये बोलते थे कि उन पर यदि कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगेगा तो वह इस्तीफा दे देंगे अब तिहाड़ जेल में बैठे हैं लेकिन इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल पर जो चार्ज लगे हैं वह किसी और ने नहीं बल्कि कोर्ट ने किए हैं। कोर्ट ने जांच में सत्य पाया है। ऐसे में केजरीवाल को अपनी बात पर खरा उतरना चाहिए। उन्हें तत्काल त्याग पत्र देकर कहना चाहिए कि जब तक वह निर्दोष साबित नहीं होते तब तक पद ग्रहण नहीं करूंगा।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!