अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान: ₹5 में किसानों को मिलेगा बिजली कनेक्शन; 30 लाख सोलर पंप भी देगी सरकार

On: March 3, 2025 9:50 AM
Follow Us:
CM Mohan Yadav
---Advertisement---

CM Mohan Yadav ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। CM मोहन यादव ने रविवार (2 मार्च) को किसानों को 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन देने का ऐलान किया है। मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों को सोलर पंप के माध्यम से बिजली के झंझट से मुक्त करने की योजना बना रही है। अगले तीन साल में 30 लाख सोलर पंप दिए जाएंगे। दिन में भी बिजली मिलेगी। CM ने कहा कि सोलर एनर्जी उत्पादन करने वाले किसानों से सरकार बिजली भी खरीदेगी।

 

 

CM Mohan Yadav ने GG फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, 154 करोड़ के ब्रिज पर रफ्तार भरेंगे वाहन

अन्नदाता है जीवनदाता
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में रविवार को ‘किसान आभार सम्मेलन” का आयोजन हुआ। CM Mohan Yadav ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि अन्नदाता है जीवनदाता। खेती लाभदायक बने और किसानों का जीवन समृद्ध हो, इसके लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। आने वाले समय में उन्नत कृषि यंत्र, उन्नत बीज और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में मेले आयोजित किए जाएंगे, जिससे किसान अधिक उत्पादन और लाभ प्राप्त कर सकें।

दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा
सीएम ने कहा कि कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि गेहूं और धान के बाद भविष्य में अन्य फसलों पर भी अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा। जिससे किसान की आय में वृद्धि हो। इसके साथ ही प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसान स्वस्थ और उन्नत।

दूध पर भी बोनस देने की घोषणा करने वाले हैं CM Mohan Yadav

सीएम ने कहा सीएम ने कहा कि भारत के विकास का मार्ग किसानों के जीवन में सुख और समृद्धि से ही होकर जाता है। जिस प्रकार हम गेहूं और धान पर प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं, ठीक वैसे ही अब जल्दी ही दूध पर भी बोनस देने की घोषणा करने वाले हैं।

अन्न के दाने में प्रदेश की समृद्धि की गूंज
CM Mohan Yadav ने कहा कि अन्नदाताओं के श्रम से अन्न के हर दाने में प्रदेश की समृद्धि की गूंज है। उनके इस समर्पण को खुशहाली में बदलने के लिए हमारी सरकार ने गेहूं उपार्जन पर ₹175 अतिरिक्त बोनस देते हुए खरीदी मूल्य ₹2600 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। साथ ही धान उत्पादक किसान भाई-बहनों को भी ₹4000 प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। किसान कल्याण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके विकास के लिए हमारा संकल्प अटूट है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!