अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Mann के गांव में फहराया खालिस्तानी झंडा, ग्राम पंचायत ने किया खंडन

On: February 13, 2025 6:20 PM
Follow Us:
CM Mann
---Advertisement---

संगरूर: अलगाववादी समूह सिख्स फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो का एक फुटेज जारी किया जिसमें संगरूर में CM Mann के गांव सतोज में ‘खालिस्तान’ का झंडा फहराया दिखाया गया है। पन्नू ने कहा कि आज शहीद दिलावर सिंह के अनुयायियों ने सरकारी स्कूल में खालिस्तान का झंडा फहराया और ‘भगवंत मान की राजनीतिक मौत निश्चित है’ के नारे लगाए। पन्नू ने कहा मान खालिस्तान समर्थक सिखों को गैंगस्टर बताकर उनकी न्यायेतर हत्याओं का आदेश देकर मारे गए सीएम बेअंत के नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

CM Mann के आवास के सामने शिक्षकों- पुलिस में झड़प

 

 

 

 

 

 

 

 

 

CM Mann पैतृक गांव सतौज में सरकारी स्कूल भवन पर खालिस्तानी झंडा फहराने के वायरल वीडियो

उधर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पैतृक गांव सतौज में सरकारी स्कूल भवन पर खालिस्तानी झंडा फहराने के वायरल वीडियो के बारे में ग्राम पंचायत के सरपंच हरबंस सिंह हैप्पी, पंच चमकौर सिंह, दारा सिंह और भोला सिंह ने कहा कि एक निजी चैनल के वायरल वीडियो में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मान के गांव सतौज में सरकारी स्कूल भवन पर खालिस्तानी झंडा फहराया गया है। जबकि उनके गांवों में किसी भी तरह का झंडा नहीं फहराया गया है। पंचायत ने खंडन करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री मान को जानबूझ कर बदनाम करने की कोशिश है। धरमगढ़ थाने की पुलिस भी सतौज गांव पहुंची। कहा कि गांव में शांति है। कहीं कोई झंडा लहराने वाली बात नहीं है।

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!