चंडीगढ़- CM Mann : पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 8 से ज्यादा जिलों के गांवों में अभी भी 4-4 फीट तक पानी भरा हुआ है। वहीं, बाढ़ राहत कार्यों पर चर्चा के लिए राज्य की कैबिनेट बैठक सोमवार को होने जा रही है।
CM Mann की दरियादिली, बाढ़ पीड़ितों तक राशन और राहत पहुंचाने के लिए दिया अपना हेलीकॉप्टर
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान फोर्टिस अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे, जबकि पूरी कैबिनेट उनके निवास पर मौजूद रहेगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मान करेंगे। सेहत ठीक न होने के बावजूद उन्होंने बाढ़ जैसी आपदा के बीच जिम्मेदारी निभाने का निर्णय लिया है। इस दौरान डॉक्टर्स की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री मान ने संदेश भेजा है –”लोगों की सेवा करना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बीमारी से जूझने के बावजूद, मैं पंजाब के लोगों के लिए हर पल उपलब्ध हूं।”
CM Mann पंजाब कैबिनेट की बैठक ऐसे समय में भी बुलाई गई है जब 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे
बता दें कि पंजाब कैबिनेट की बैठक ऐसे समय में भी बुलाई गई है जब 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। वे सीधा गुरदासपुर जाएंगे। अनुमान है कि वे इस दौरान श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का भी दौरा कर सकते हैं।

