अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जब राज्य का अन्नदाता मरणव्रत पर बैठा है, उस समय सुखबीर और जाखड़ दावतों का आनंद उठा रहेः CM Mann

On: February 21, 2025 7:08 AM
Follow Us:
CM Mann
---Advertisement---

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री CM Mann ने कहा है कि जब राज्य के अन्नदाता अपनी मांगों की पूर्ति के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं, तब पारंपरिक राजनीतिक नेता विशेष तौर पर सुखबीर बादल और सुनील जाखड़ शादियों, रिसेप्शन और दावतों का आनंद उठा रहे हैं और तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दशकों से राज्य पर शासन करने वाले इस ‘कुलीन’ राजनीतिक वर्ग की असंवेदनशीलता और गंभीरता की कमी को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक नेता राज्य और यहां के लोगों की समस्याओं की अनदेखी करते हुए हमेशा अपने हितों की रक्षा के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते रहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये नेता अपने मंचों से एक-दूसरे के खिलाफ ज़हर उगलते हैं लेकिन निजी समारोहों में एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं, जिससे इनका संदेहास्पद चेहरा उजागर होता है।

CM Mann ने  कहा कि ये राजनीतिक नेता लोगों को मूर्ख बनाते हैं

 

 

 

 

 

 

 

CM Mann ने व्यंग्य करते हुए कहा कि ये नेता अपने इस कदम को यह कहकर जायज ठहराएंगे कि यह उनका सामाजिक कर्तव्य है, लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि उनके जहरीले भाषणों के कारण राज्य का सामाजिक ताना-बाना बिगड़ता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेता अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए लोगों को बांटते हैं लेकिन आपस में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक नेता लोगों को मूर्ख बनाते हैं क्योंकि राज्य के गांवों में लोग राजनीतिक पार्टियों के नाम पर एक-दूसरे से लड़ते हैं लेकिन ये नेता एक-दूसरे की शादियों और अन्य समारोहों में शामिल होकर गले मिलते हैं, जो आश्चर्यजनक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए और लोगों को हमेशा आम आदमी की सरकार चुननी चाहिए।

CM Mann इन नेताओं ने लंबे समय से लोगों को मूर्ख बनाया

CM Mann ने दोहराया कि एक आम परिवार से संबंध होने के कारण पारंपरिक पार्टियां उनके साथ ईष्र्या रखती हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता मानते थे कि उन्हें राज्य पर शासन करने का ईश्वरीय अधिकार है, जिस कारण उन्हें यह बात हजम नहीं हो रही कि एक आम आदमी राज्य को कुशलता से चला रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने लंबे समय से लोगों को मूर्ख बनाया है लेकिन अब लोग इनके गुमराह करने वाले प्रचार में नहीं आ रहे हैं।

CM Mann लोगों ने हमारी सरकार को सेवा करने का मौका दिया

CM Mann ने कहा कि लोगों ने राज्य में बदल-बदल कर शासन करने वाली राजनीतिक पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारी सरकार को सेवा करने का मौका दिया है और वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्षी दल के नेता अपना दिन हमारी निंदा करने से शुरू करते हैं क्योंकि हमारी सरकार द्वारा लिए गए लोक-हितैषी फैसलों से ये नेता जलते हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!