अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Mann ने इस IPS अधिकारी को बनाया पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डॉयरेक्टर

On: February 18, 2025 10:54 AM
Follow Us:
CM Mann
---Advertisement---

चंडीगढ़- पंजाब के विजिलेंस ब्यूरो को अब नया प्रमुख मिल गया है। CM Mann राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी. नागेश्वर राव को विजिलेंस ब्यूरो का नया चीफ डायरेक्टर बनाया गया है। वह वरिंदर कुमार का स्थान ले रहे हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल तब किया गया है जब पंजाब सरकार ने एक सरकारी आदेश जारी कर सभी विभागों के चीफ, डीसी और एसएसपी से कहा था कि राज्य में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CM Mann के आवास के सामने शिक्षकों- पुलिस में झड़प

 

 

 

 

 

CM Mann …विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है

वरिंदर कुमार को अभी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है उन्हें केवल पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करने कहा गया है। सरकारी आदेश में कहा गया है, ”जी नागेरश्वर राव (आरआर: 1995) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, चंडीगढ़ को अब विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है जो कि स्पेशल डीजीपी वरिंदर कुमार (आरआर: 1993) स्थान लेंगे। इसके साथ ही वरिेंदर कुमार को चीफ निदेशक के पद से मुक्त किया जाता है।” वरिंदर कुमार की तैनाती इस पद पर 2022 में हुई थी। करीब तीन साल के बाद उन्हें इस पद से हटाकर उनके जूनियर को यह जिम्मेदारी दी गई है। नागेश्वर राव 1995 और वरिंदर कुमार 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वरिंदर कुमार के कार्यकाल में विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब में हुए बड़े घोटालों का खुलासा किया था जो कि कांग्रेस की कार्यकाल में हुए थे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!